बनियापुर: बाइक दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Baniapur, Saran | Oct 18, 2026 सहजीतपुर थाना क्षेत्र के मानोपाली गांव के समीप मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान नजीब गांव निवासी कमलदेव राय के 26 वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार के रूप में हुई है। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया । वहीं पुलिस पहुंचकर शवको कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया।