बनियापुर थाना क्षेत्र के चेतन छपरा के समीप गुरुवार की रात करीब 8:30 बजे एक महिला शराब के नशे में धुत सड़क किनारे बैठी मिली। अंधेरे में जंगल की पास उसकी मौजूदगी ने शराब बंदी और महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। राहगीरों ने बताया कि ऐसा दृश्य यहां अक्सर देखने को मिलता है। जिस पर उचित कार्रवाई एवं क्षेत्र में गस्त बढ़ाने की मांग की गई।