टेहरोली: रमपुरा गौशाला में मृत गौवंश को ट्रैक्टर से घसीटने का वीडियो हुआ वायरल, कार्रवाई की मांग
तहसील टहरौली क्षेत्र के रमपुरा ग्राम से गौशाला से जुड़ा एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कथित तौर पर रमपुरा गौशाला के मृत गौवंश को ट्रैक्टर से बांधकर घसीटते हुए ले जाते हुए देखा जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद गौवंश को आराध्य मानने वाले लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है।