मौदहा: मौदहा में गूंजा बाल सुरक्षा का संदेश, छात्राओं को पोक्सो कानून और बाल यौन अपराधों से बचाव के बारे में बताया गया
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मौदहा में पोक्सो जागरूकता अभियान के तहत छात्राओं को बाल सुरक्षा एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष मनोज कुमार राय के निर्देशन तथा प्राधिकरण की सचिव वंदना अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल जज (जूनियर