शाहजहांपुर: शाहजहांपुर में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, 560 वाहनों के चालान किए
यातायात निदेशालय के निर्देश पर जनपद की यातायात पुलिस और थानों की सीसी टीम ने संयुक्त रूप से “मीट एंड ग्रीट” साप्ताहिक चेकिंग अभियान चलाया। चार टोल प्लाजा सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों पर चले इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाना और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। सघन जांच के दौरान नशे में वाहन चलाने, प्रेशर हॉर्न के प्रयोग और दोषपूर्ण