फरसगांव: शीतला मंदिर में नवरात्र पर प्रज्वलित की गई तेल ज्योति, अष्टमी पर होगा भंडारे का आयोजन
फरसगांव नगर स्थित मां शीतला मंदिर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर तेल ज्योति दीप प्रज्वलित किया गया है। मंदिर में प्रतिदिन सुबह-शाम माता की आरती की जाती है, जिसमें बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल होकर माता का आशीर्वाद लेते हैं। नवरात्र के दौरान मंदिर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना हुआ है। अष्टमी के अवसर पर नगर के एक परिवार द्वारा मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किय