मोहिउद्दीननगर: बोचहा में पुलिस ने 8 लीटर देशी शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
बोचहा से पुलिस ने 8 लीटर देशी शराब के साथ फूलन देवी को गिरफ्तार किया है। जानकारी रविवार की सुबह करीब 10: 02 बजे थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि एएसआई धनंजय कुमार के बयान पर उक्त महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। महिला को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।