मोहिउद्दीननगर: कुमैया में पूर्व राज्यपाल बलिराम भगत की पुण्यतिथि मनाई गई, सरकार से भारत रत्न देने की मांग उठी
कुमैया में शुक्रवार की दोपहर बाद करीब 2: 32बजे पूर्व राज्यपाल बलिराम भगत की पुण्यतिथि मनाई गई।इस अवसर पर आगत अतिथियों ने उनके तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं, बलिराम भगत के सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में दिए गए योगदान को लेकर केंद्र सरकार से भारत रत्न देने की मांग की गई।