मोहिउद्दीननगर: कल्याणपुर बस्ती पूरब पंचायत के वाया नदी के ओझा घाट पर ग्रामीणों ने सीढ़ी निर्माण कार्य रुकवाया
कल्याणपुर बस्ती पूरब पंचायत के वाया नदी के ओझा घाट पर सीढ़ी निर्माण कार्य को शुक्रवार की दोपहर बाद करीब 1:02 बजे ग्रामीणों ने रोक दिया।ग्रामीणों का आरोप था कि सीढ़ी घाट निर्माण में प्राक्कलित राशि का बोर्ड नहीं लगाया गया था और निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा था।इसे लेकर ग्रामीणों ने बीडीओ डॉ.नवकंज कुमार को आवेदन भी दिया है।