मोहिउद्दीननगर: सिवैसिंहपुर और मोहिउद्दीननगर बाजार में शराब मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
सिवैसिंहपुर से शराब मामले में फरार अभियुक्त रामनाथ राय एवं मोहिउद्दीननगर बाजार से शराब पीने के मामले में मनीष कुमार एवं राजकुमार को गिरफ्तार किया है। जानकारी शनिवार की सुबह करीब 11.32 बजे थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि तीनों को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।