टांडा में शनिवार की शाम करीब 4: 02 बजे एडवा के द्वारा सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर माकपा राज्य कमेटी सदस्य मनोज प्रसाद सुनील ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने स्वयं कठिन परिस्थितियों में शिक्षा प्राप्त की और लड़कियों को पढ़ाने का काम किया।इस दौरान स्त्री शिक्षा में योगदान के लिए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।