मोहिउद्दीननगर: मोहिउद्दीनगर: कल्याणपुर बस्ती में दिवंगत पूर्व प्रमुख रामचंद्र राय की प्रतिमा का अनावरण
कल्याणपुर बस्ती में गुरुवार की शाम करीब 4: 32 बजे दिवंगत पूर्व प्रमुख रामचंद्र राय की आवक्ष प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर आगत अतिथियों ने दिवंगत पूर्व प्रमुख प्रमुख की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि रामचंद्र राय ने मोहिउद्दीननगर के प्रखंड प्रमुख पद को करीब तीन दशक तक सुशोभित किया था।