घोड़ाडोंगरी: दुधावानी गांव में खेत पर सिंचाई करते समय बिजली के तार की चपेट में आकर झुलसा एक युवक, जिला अस्पताल किया गया रेफर
दुधावानी गांव में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे खेत में सिंचाई करने के दौरान बिजली के तार की चपेट में आने से एक युवक को करंट लग गया। जिससे कि युवक घायल हो गया। घायल को परिजनों ने घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार दुधावानी गांव में खेत में सिंचाई करने के दौरान बिजली के तार की चपेट में आने से सुभाष कुंजीलाल को करंट लग गया।