घोड़ाडोंगरी: बाकुड़ गांव में बाइक की टक्कर से बुजुर्ग घायल, अस्पताल में भर्ती
बाकुड़ गांव में रविवार रात करीब 8 बजे राहगीर बुजुर्ग को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग घायल हो गया। परिजनों ने घायल बुजुर्ग घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बाकुड़ गांव में राहगीर बुजुर्ग ज्ञानसिंह उइके उम्र 60 साल निवासी सेमरताल को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग घायल हो गया।