घोड़ाडोंगरी: फुलगोहान गांव में महिला ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया
घोड़ाडोंगरी तहसील के फुलगोहान गांव में सोमवार सुबह करीब 9 बजे एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने महिला को गंभीर हालत में घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार फुलगोहान गांव में रीना धुर्वे ने पति से विवाद होने पर जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घोड़ाडोंगरी पुलिस मामले की जांच कर रही है।