घोड़ाडोंगरी: भाजपा नेता रविंद्र देशमुख आत्महत्या मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सारनी और बगडोना बाजार बंद रहे
भाजपा नेता रविंद्र देशमुख आत्महत्या मामले के फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को सारनी एवं बगडोना बाजार बंद रहा। वही कुनबी समाज एवं व्यापारी संघ द्वारा बगडोना से सारनी तक रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन कर डीजीपी के नाम सोमवार दोपहर करीब 2 बजे सारनी थाना प्रभारी देवकरण डहेरिया को ज्ञापन सोपा।