घोड़ाडोंगरी: सारनी बाजार सोमवार को बंद रहेगा, रविंद्र देशमुख आत्महत्या मामले में फरार 4 आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
सारनी में रविंद्र देशमुख आत्महत्या मामले में फरार 4 आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार सारनी और बगडोना का बाजार बंद रहेगा। कुनबी समाज एवं व्यापारी संघ ने नायब तहसीलदार सारनी को ज्ञापन सौपकर एवं रविवार शाम करीब 4 बजे सारनी थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर इसकी सूचना दी। व्यापारी संघ बगडोना के अध्यक्ष राजेश नायक ने बताया कि सोमवार को बाजार बंद रखेंगे।