घोड़ाडोंगरी: चोपना में एक युवक ने खाया ज़हर, अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत
घोड़ाडोंगरी तहसील के चोपना में एक युवक ने जहर खा लिया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में पाढर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह करीब 10 बजे उसकी मौत हो गई। पाढर पुलिस में शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया। पाढर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चोपना में सुभाष ने अज्ञात कारणों से रविवार को जहर खा लिया था।