जनार्दन मिश्रा जी, जिस किसान के बारे में आप इतनी हल्की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, उसी किसान के पसीने से आपके घर का चूल्हा जलता है और देश का पेट भरता है।
किसान 3 महीने नहीं, साल के 12 महीने खेत, मौसम, कर्ज, खाद-बीज और फसल की चिंता में जीता है।
कभी खेत में जाकर देखिए, किसान ताश,गांजे और शराब में व्यस्त नहीं रहता, वह अपनी मेहनत से देश की अर्थव्यवस्था की नींव मजबूत करता है।
किसान का अपमान करके भाजपा ने एक बार फिर अपनी किसान विरोधी सोच उजागर कर दी है।
जनार्दन मिश्रा आपका यह बयान कुंठित मानसिकता और निर्लज्जता की पराकाष्ठा है।
Bahari, Sidhi | Nov 10, 2026