Public App Logo
Profile Picture

रुद्र प्रताप सिंह

@rudrapratapsingh1234sidhi
4869Followers
7Following
सुरभि मेगा मार्ट का हुआ भव्य शुभारंभ, सस्ते दामों पर मिलेगी गुणवत्तापूर्ण सामग्री
​क्षेत्रीय नागरिकों की सुविधा और किफायती खरीदारी को ध्यान में रखते हुए सुरभि मेगा मार्ट का भव्य शुभारंभ किया गया। इस प्रतिष्ठान का उद्घाटन मुख्य अतिथि ज्ञान सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मुरलीधर सिंह द्वारा किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।  
​सुरभि मेगा मार्ट के शुरू होने से अब आम उपभोक्ताओं को एक ही छत के नीचे सस्ती कीमत और बेहतरीन गुणवत्ता का सामान उपलब्ध हो सकेगा। मार्ट में ग्राहकों के बजट को देखते हुए 20 रुपये, 50 रुपये और 100 रुपये जैसी किफायती दरों में दैनिक उपयोग की सामग्री रखी गई है। प्रतिष्ठान परिसर में ग्राहकों की सुविधा के लिए चाय कॉर्नर और फास्ट फूड स्टॉल की भी व्यवस्था की गई है।  
​उद्घाटन के अवसर पर आयोजक मुरलीधर सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों व क्षेत्रीय नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुरभि मेगा मार्ट का मुख्य उद्देश्य हर वर्ग के लिए खरीदारी को आसान और बजट के अनुकूल बनाना है। इस नए मार्ट के खुलने से स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
सीधी। भारतीय जनता पार्टी की बृहद जिला कार्य समिति की बैठक लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता और धौंहनी विधायक एवं प्रवक्ता कुंवर सिंह टेकाम,  सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू राम जी सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान, के के तिवारी की विशिष्ट उपस्थिति में संपन्न हुई। 
कार्य समिति को संबोधित करते हुए लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का कृतित्व एवं व्यक्तित्व करोड़ों करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। मोदी जी के करिश्माई व्यक्तित्व ने भारत को विश्व की महाशक्ति बनाने की ओर अग्रसर किया है। मुस्लिम राष्ट्रों से लेकर विकसित राष्ट्रों ने अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रदान किया है। यह कार्य समिति इस पर गर्व करती है।
सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा ने बड़े ही आक्रामक अंदाज में विपक्ष पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि जो लोग मनुस्मृति की एबीसीडी नहीं जानते, वे लोग देश को गुमराह करने का काम और आपस में लड़ाने के लिए अंग्रेजों वाली पद्धति फूट डालो राज्य करो की रणनीत कार्य कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर जातिवाद भाषावाद नक्सलवाद एवं विभिन्न प्रकार के बाद फैलाकर संविधान की दोहाइयां देकर, संविधान की हत्या एक बार नहीं कई बार करने का जिन पर आरोप है, ऐसे लोग आज संविधान की दुहाई देते हुए घूम रहे हैं। देश की जनता जनार्दन को ऐसे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है।
 सांसद डॉक्टर मिश्रा ने लोकसभा संसदीय क्षेत्र में रेल, सड़क ,शिक्षा, स्वास्थ्य पर किए गए उल्लेखनीय कार्यों को गिनाते हुए कहा कि हजारों करोड रुपए के कार्य स्वीकृत हुए हैं  चारों ओर चकाचक फोरलेन सड़के, रीवा से फ्लाइट एवं सीधी तक जल्द ही विकास की रफ्तार कहे जाने वाली रेल पहुंचने वाली है  जिसका कार्यकर्ताओं ने तालिया की गड़गड़ाहट के साथ अभिनंदन किया।
 अध्यक्षीय उद्बोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा केवल सत्ता के लिए चुनाव नहीं लड़ती बल्कि प्रत्येक नागरिक का भरोसा, विश्वास और विकसित मध्य प्रदेश और विकसित भारत के लिए कार्य करने वाली पार्टी है। हमारा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सैकड़ो जन कल्याणकारी योजनाओं को ईमानदारी से जनता जनार्दन तक पहुंचाएं।
 भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कार्य समिति से आग्रह किया कि वे सभी पार्टी द्वारा दिए गए कार्यों का ईमानदारी से जिम्मेवारी पूर्वक निर्वहन करें । हर लाभार्थी तक संपर्क, पन्ना प्रमुख, पन्ना समिति, बूथ समिति, पंच परमेश्वर, त्रिदेव यह हमारे कार्य के आधार हैं। 
 सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक ने प्रदेश सरकार की सैकड़ो जनकल्याणकारी योजनाओं लाडली बहना, लाडली लक्ष्मी सहित सैकड़ो योजनाओं का बखान किया। इसके साथ ही विधानसभा में हुए क्रांतिकारी बदलाव की भी विस्तृत चर्चा की।
 धौहनी विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता कुंवर सिंह टेकाम ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता देश के सर्वांगीण विकास के लिए कृत संकल्पित है। 2047 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की महाशक्ति बनेगा। प्रदेश कार्य समिति के विभिन्न विषयों पर पूर्व जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान और पूर्व जिला अध्यक्ष के के तिवारी ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
 स्वागत भाषण जिला उपाध्यक्ष शिवदान साकेत और प्रतिवेदन जिला महामंत्री लोरिक प्रसाद यादव ने रखा वहीं जिला उपाध्यक्ष विश्व बंदूधर द्विवेदी ने राजनीतिक प्रस्ताव रखते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार का जमकर बखान किया वहीं जिला कार्य समिति की ओर से श्री द्विवेदी ने एक प्रस्ताव पारित करते हुए जिले भर में चल रहे लोक कल्याणकारी कार्यों के लिए प्रदेश सरकार की जमकर तारीफ की। वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ देवेंद्र त्रिपाठी ने सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जी के जन्मदिवस पर आयोजित होने वाले पखवाड़े की विस्तृत पृष्ठभूमि रखी। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष अशोक पटेल ने किया।
 इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता मिश्रा बंदी मंगलेश्वर सिंह चौहान, यदुनाथ सिंह चौहान, प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष सुभाष सिंह, जनपद अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहार, रामपुर नैकिन परिषद के अध्यक्ष रामकुमार साहू, मझौली परिषद के अध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता, नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्नू , जिला उपाध्यक्ष ऊषा गोपाल पटेल, मनीला सिंह चौहान, अखिलेश पाण्डेय, चन्द्रपाल सिंह उइके,लोरिक प्रसाद यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय सिंह चौहान, रामप्रसाद बैश्य, अंजू पाठक,रवि केसरी, जितेन्द्र सिंह चौहान, प्रदीप शुक्ला, प्रमोद द्विवेदी, डॉक्टर विक्रम सिंह चौहान, गजराज सिंह चन्देल, पूजा सिंह कुशराम, उर्मिला साकेत,उमाशंकर यादव, सूर्य प्रताप सिंह, कपूर चन्द साहू, अनीता चौरसिया, पुनीत पाण्डेय, सुरेंद्र मणि दुबे, मोर्चा जिला अध्यक्ष जगदंबा सोनी, हरिकेश साकेत, कृष्ण पाल सिंह, मण्डल अध्यक्ष पंकज पाण्डेय, सूबेदास यादव,आशीष तिवारी, राजेश द्विवेदी ,योगेन्द्र सिंह चौहान,अनीता सिंह ,प्रवीण तिवारी,राम सजीवन कचेर, के के मिश्रा,अखण्ड प्रताप सिंह, विमलेश रावत,सिद्धार्थ गौतम, शिव कुमारी जायसवाल,पुष्पेन्द्र पाण्डेय,जयशंकर प्रसाद द्विवेदी, नीरज मिश्र,रजनीश शुक्ल,प्रमोद सिंह,हीरा सिंह गौड,विनोद पटेल,बुद्धसेन साहू सहित जिला कार्य समिति के पदाधिकारी ,विशेष और स्थाई आमंत्रित सदस्य, मंडल और मोर्चो के अध्यक्ष सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रहे। इसके पूर्व ध्वजारोहण एवं वंदे मातरम आकर्षण के केंद्र रहे।
Video 2
प्रतीकात्मक विरोध का अनोखा मामला!
Vivek Pandey Vikas Dubey Balram Bajpayee SP SIDHI
*राहुल गांधी का दावा: 'नरेंद्र मोदी डरपोक, ये है सच्चाई'*

अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और *खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप* (Shuru App) 👇🏻

https://shuru.co.in/dl/CG9kQe
*पद्मश्री डॉ. बशीर बद्र का निधन; छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार विधायक ने inh से की खास बातचीत*

अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और *खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप* (Shuru App) 👇🏻

https://shuru.co.in/dl/TirHaW
*लोन वसूली की आड़ में महिला से दुर्व्यवहार, फाइनेंस कंपनी व पुलिस पर उठे गंभीर सवाल*

अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और *खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप* (Shuru App) 👇🏻

https://shuru.co.in/dl/WpzlHJ
<nis:link nis:type=tag nis:id=विंध्य_बलराम_न्यूज nis:value=विंध्य_बलराम_न्यूज nis:enabled=true nis:link/>
*राहुल गांधी का दावा: 'नरेंद्र मोदी डरपोक, ये है सच्चाई'*

अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और *खबरें शेयर करके कमाई करने...
*लोन वसूली की आड़ में महिला से दुर्व्यवहार, फाइनेंस कंपनी व पुलिस पर उठे गंभीर सवाल*

अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और...
*हर घर नल से जल योजना पर सवाल: मध्य प्रदेश में लोग आज भी खुले कुएं से भरते हैं पानी*

अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और...
*हिरन नदी पर बढ़ते अतिक्रमण से सीधी में संकट: बारिश में जलभराव की आशंका*

अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और *खबरें शेयर...
अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और *खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप* (Shuru App) 👇🏻

https://shuru...
*विंध्य बलराम न्यूज.
मझौली.
जनपद पंचायत मझौली अंतर्गत जामा मस्जिद मड़वास में ईद उल अजहा की नमाज अता की गई।मुस्लिम भाई  न...
*शिक्षक शैलेंद्र का अनूठा अभियान: बेजुबानों को दाना-पानी, मवेशियों को सुरक्षा*

अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और *खबरे...
*लाड़ली बहना योजना के नाम पर वसूली, ग्रामीणों में भारी आक्रोश, पुलिस पर सवाल*

अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और *खबरें...
*मालिक की मौत पर रस्सी तुड़ाकर श्मशान पहुंचा बछड़ा, अर्थी चूमकर रोया*

अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और *खबरें शेयर कर...
*सिंगरौली वार्ड 39 का वीडियो वायरल, नशे के मामलों में बन रहा 'उड़ता पंजाब'*

अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और *खबरें श...
*दमोह: मकान खुदाई में मिले ब्रिटिश कालीन चांदी के सिक्के, मजदूरों ने 35 किलो चांदी छिपाने का आरोप लगाया*

अपने क्षेत्र क...
*मध्य प्रदेश: बरमान घाट पर 12 दिन में 6 हादसे, फिर डूबा युवक!*

अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और *खबरें शेयर करके कमाई...
*मुख्यमंत्री से मिलने चले कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, जमकर हुई नारेबाजी*

अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और *खबरें श...
*सिवनी में 41 बसों पर ₹22 हजार जुर्माना: पुलिस क्यों हुई सख्त?*

अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और *खबरें शेयर करके कमा...
*मुंबई में उजड़ी 10 मंजिला 'गरीब नगर': क्या वोट बैंक की थी सियासत?*

अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और *खबरें शेयर करके...
रिश्वत का 'राहु' कोई और, सचिव के सिर फूटा ठीकरा! कुनझुन कला में ग्रामीणों के यू-टर्न से मचा हड़कंप
*वर्दी में बट सावित्री व्रत: कुसमी थाना प्रभारी का अद्भुत संगम*

अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और *खबरें शेयर करके कमा...