लालगंज: लालगंज में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, आयुक्त की अध्यक्षता में 60 प्रार्थना पत्रों में से 3 मामलों का निस्तारण
तहसील सभागार लालगंज में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता आयुक्त राजेश प्रकाश ने किया। शनिवार दोपहर बाद 2:00 बजे तक फरियादियों द्वारा कुल 60 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें तीन मामले का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष बचे प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह ने राजस्व एवं पुलिस टीम गठित कर निस्तारण करने का निर्देश दिया गया।