तेंदूखेड़ा: तेजगढ़ शराब दुकान के सामने बारात में अज्ञात वाहन ने तीन लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत
तेंदूखेड़ा तेजगढ़ थाना अंतर्गत एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है जहां पर शराब दुकान के सामने बारात में आए तीन लोगों को शुक्रवार व शनिवार की दरमियानी रात्रि अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। तत्काल ही तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया वहीं दो अन्य लोग का इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।