तिरोड़ी: स्कूल बस की टक्कर से मैंगनीज माइंस कर्मचारी की मौत, कटेधरा-तिरोड़ी रोड पर हादसा
तिरोड़ी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में मैंगनीज ओर इंडिया लिमिटेड (मॉयल) के कर्मचारी की मौत हो गई। कटेधरा से तिरोड़ी मुख्य सड़क मार्ग पर ग्राम बोथवा स्थित श्री विट्ठल रुक्मिणी मंदिर के पास स्कूल बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बोलडोंगरी निवासी 49 वर्षीय हुकुमचंद पिता फकीरचंद सहारे को सरकारी अस्पताल कटंगी ले