हलसी: हलसी थाना पुलिस ने कोनाग गांव से हत्या के प्रयास के मामले में फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हलसी थाना की पुलिस ने कोनाग गांव से हलसी थाना कांड संख्या 156/25 मामले में कोनाग गांव के रहने वाले रंधीर सिंह के पुत्र देवजीत कुमार को गिरफ्तार किया है. जिसे शुक्रवार अपराह्न 2 बजे हलसी थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. 14 जून 2025 को अवैध बालू लोड ट्रैक्टर को लेकर भागने के क्रम में पुलिस के ऊपर गाड़ी का चढ़ाने का प्रयास करने एवं जबरन छुड़ाया गया.