आलमनगर: नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में प्राथमिकी दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी
आलमनगर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां के अनुसार, 15 अप्रैल की रात कुछ लोगों ने हथियार के बल पर लड़की को जबरन अपहरण किया था।बताया जा रहा है कि अगले दिन सामाजिक दबाव में लड़की को बाजार में छोड़ दिया गया, लेकिन आरोपियों ने आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। इस मामले में दो नामजद और चार अज्ञात केस दर्ज़।