हुज़ूर: भोपाल के शाहपुरा इलाके में पुलिस ने IPL मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाते 6 लोगों को पकड़ा
Huzur, Bhopal | May 27, 2024 शाहपुरा इलाके में पुलिस ने IPL मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाते 6 लोगों को पकड़ा है। आरोपियों के पास से करीब 1 करोड़ रुपये के ट्रांजेक्शन का हिसाब मिला है। एसीपी मयूर खंडेलवाल ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि शाहपुरा इलाके में एक फ्लैट में ऑनलाइन सट्टा चल रहा है। सूचना मिलते ही शाहपुरा,हबीबगंज और अशोका गार्डन थानों की पुलिस टीमों ने संयुक्त कारवाई की।