हुज़ूर: भीषण गर्मी और लू से अपना बचाव करें प्रदेशवासी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अपील
Huzur, Bhopal | May 26, 2024 भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में जारी लू औरभीषण गर्मी के प्रकोप के दृष्टिगत प्रदेशवासियों से लू से बचाव के लिए सावधानियां बरतने की अपील की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर चल रहा है और लू का प्रकोप बना हुआ है, ऐसे में बहुत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकले |