हुज़ूर: भोपाल के दानिश हिल्स व्यू कॉलोनी चोरी की वारदात आई सामने,सीसीटीवी कैमरे में कैद चोर
Huzur, Bhopal | May 27, 2024 भोपाल में फिर चोरी की वारदात सामने आई। घटना दानिश हिल्स व्यू कॉलोनी की है। यहां शनिवार रात 3 घरों में चोरों ने धावा बोल दिया। दो घरों से नकदी और जेवरात लेकर चंपत हो गए। एक मकान से कोई सामान चोरी नहीं हुआ है। वारदात के सीसीटीवी भी सामने आए हैं, जिसमें एक चोर मुंह पर कपड़ा बांधे हुए है।