'हसदेव नदी के विकास एवं संरक्षण हेतु समन्वित प्रयास जरूरी - 'हसदेव संरक्षण संग विकास के लिए पर्यटन, आजीविका आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा।
कोरिया जिले से निकलकर पूरे प्रदेश की उर्जाधानी को जल देने वाली हसदेव नदी के विकास के लिए आज एक अहम बैठक संपन्न हुई।
विदित हो कि प्रदेश की सभी प्रमुख नदियों को आरंभ से लेकर उनके पूरे बहाव क्षेत्र तक विशेष अभियान चलाकर संरक्षित और विकसित किया जाएगा ताकि इन नदियों में बारहमासी बहाव और जलस्तर का संधारण हो सके। इसके तहत कोरिया जिले से हसदेव नदी को चयनित किया गया है।
#CMOChhattisgarh #chhattishgarh #hasdeo_river #KoreaDistrict #baikunthpur
Korea, Chhattisgarh | Sep 4, 2026