मड़ावरा: सोंरई गाँव में बरगद के पेड़ में अचानक लगी आग
सोंरई गाँव मे शनिवार की रात एक बरगद के पेड़ में अचानक से आग लग गयी।जैसे ही ग्रामीणों ने बरगद के पेड़ में आग लगी देखी तो फायरब्रिगेड को सूचित किया और फायरब्रिगेड मौके पर पहुँची और आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन पेड़ के अन्दर लगी आग पूरी तरह से नही बुझ सकी। रविवार को दोपहर 2 बजे एक बार फिर से पेड़ में आग धधकने लगी।