सहजनवा: गीडा इलाके में निःसंतान होने का ताना बना बर्बरता की वजह, विरोध करने पर बुजुर्ग पर रात में हुआ जानलेवा हमला, हालत गंभीर
गीडा थाना क्षेत्र के बसुधा गांव में निःसंतान होने का ताना देने का विरोध करना एक बुजुर्ग को भारी पड़ गया। 60 वर्षीय सर्वजीत सिंह पर शनिवार देर रात हमलावरों ने उनके खेत स्थित मुर्गी फार्म में सोते समय लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर उन्हें मरा समझकर फरार हो गए। रविवार सुबह परिजन उन्हें लहूलुहान हालत में पाकर पिपरौली स्वास्थ्य केंद्र ले गए।