चान्दन: लालपुर के पास अज्ञात बाइक की टक्कर से एक महिला की मौत
Chanan, Banka | Jul 20, 2026 भैरोगंज- कटोरिया रोड स्थित लालपुर के पास रविवार की रात को अज्ञात बाइक की टक्कर से एक महिला की मौत हो गयी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में डाॅक्टर ने जांच कर महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका शंकर मोहली की पत्नी उर्मिला देवी बताया गया है। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई कर सोमवार सुबह करीब 7 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया गया।