सोनुआ: सोनुआ में बदला मौसम का मिजाज, तीन घंटे की मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
क्षेत्र में शनिवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली। शाम लगभग 5 बजे से रात 8 बजे तक हुई तेज मूसलाधार बारिश के कारण आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। अचानक हुई इस भारी बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत तो मिली, लेकिन जलजमाव की वजह से काफी परेशानियों का सामना भी करना