बरेली: बरेली पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिग अपह्रता को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार
रायसेन के बरेली थाना पुलिस ने “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत अपहृत नाबालिग को नरसिंहपुर से बरामद किया। आरोपी नीतेश वंशकार ने शादी का झांसा देकर अपहरण कर दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता को परिजनों को सौंपा और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।