कोतमा: बैहाटोला में विद्युत लाइन सुधार के दौरान विभाग ने चालू की सप्लाई, कर्मचारी की मौत
Kotma, Anuppur | Feb 7, 2026 बैहाटोला गांव में विद्युत लाइन सुधार के दौरान विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने विद्युत सप्लाई चालू कर दी इस वजह से 11000 के वी हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से कौशल केवट पिता देवशरण माझी निवासी पथरौडी की मौत हो गई। शनिवार 3:00 बजे परिजन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा पहुंचकर दोषी विद्युत कर्मचारियों पर कार्यवाही की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।