शामली: शामली में भैयादूज पर बहन से तिलक कराने पहुंचे भाई की संदिग्ध मौत, जीजा और उसके परिवार पर हत्या का आरोप
Shamli, Shamli | Nov 12, 2026 भैयादूज के त्यौहार के दौरान मुजफ्फरनगर के मोहल्ला कमलनगर कूकड़ा मंडी निवासी 22 वर्षीय अंकुश पाल शामली के कस्बा बनत में अपनी बहन मनीषा के घर तिलक कराने के लिए पहुंचा था। आरोप है कि बहन का देवर और अन्य परिजन उसे बाहर ले गए थे, जिसके बाद घर के बाहर वह घायल अवस्था में मिला, जिसको डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गुरूवार को शामली के पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा हुआ।