गांव-गांव तक पहुंचेगी बैंकिंग सेवा, महिलाओं और युवाओं को मिलेंगे वित्तीय अवसर: दीपिका पांडेय सिंह
#रांची :- झारखंड में ग्रामीण क्षेत्रों तक बैंकिंग सेवाओं का विस्तार करने और महिलाओं एवं युवाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने पर सरकार जोर दे रही है। इसी कड़ी में ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने झारखंड मंत्रालय में आयोजित राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (SLBC) की 97वीं त्रैमासिक बैठक में कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि ग्रामीण विकास की योजनाओं का लाभ तभी पूरी तरह मिल पाएगा, जब बैंकिंग सेवाएं गांव-गांव तक पहुंचेंगी। उन्होंने दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों में बैंक शाखाओं और एटीएम की संख्या बढ़ाने की जरूरत बताई।
673 पंचायतों में डिजिटल पंचायत की पहल
मंत्री ने बताया कि पंचायती राज विभाग की ओर से पंचायत भवनों को डिजिटल सुविधाओं से जोड़ने के लिए डिजिटल पंचायत योजना शुरू की गई है। इसके तहत CSC के सहयोग से ग्रामीणों को पंचायत भवन में ही विभिन्न डिजिटल और नागरिक सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि योजना के पहले चरण में 673 पंचायतों को चिन्हित किया गया था, जिनमें से 335 स्थानों को बैंकों की मंजूरी मिली है। वहीं दूसरे चरण में चयनित 1,848 स्थानों में से