लोनी: लोनी में नॉनवेज होटल पर हुई कार्रवाई, BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बिना लाइसेंस की संचालित दुकानें करवाई बंद
Loni, Ghaziabad | Jan 24, 2025 गाजियाबाद की लोनी विधानसभा में शुक्रवार सुबह 10 बजे बिना लाइसेंस चल रहे नॉनवेज होटल और मीट की दुकानों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। लोनी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने खुद मोर्चा संभाला और कई अवैध दुकानों को बंद करवाया। विधायक को सूचना मिली थी कि एक नॉनवेज होटल संचालक ने एक ठेली पटरी वाले के साथ दुर्व्यवहार किया है।