लोनी: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, परिजनों ने दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया
Loni, Ghaziabad | Jan 19, 2025 गाजियाबाद के थाना लोनी क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। चुनाव चिरोड़ी इलाके में रहने वाले 26 वर्षीय नितिन की रविवार सुबह मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने शव को कार में रखकर सड़क जाम कर दिया।