लोनी: कंचन पार्क कॉलोनी में तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग, महिला और 3 बच्चों की हुई मौत; दमकलकर्मी दीवार तोड़कर अंदर घुसे
Loni, Ghaziabad | Jan 19, 2025 लोनी कोतवाली क्षेत्र के कंचन पार्क कॉलोनी में तीन मंजिला मकान में आग लग गई। आग लगने से तीसरे तल पर मौजूद महिला, तीन बच्चे और चार अन्य लोग आग की चपेट में आ गए। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने दीवार तोड़कर गंभीर रूप से घायल तीन बच्चे और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।