लोनी: लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने मुठभेड़ में एक गौ तस्कर को किया गिरफ्तार, तमंचा और तस्करी के उपकरण हुए बरामद
Loni, Ghaziabad | Jan 19, 2025 लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक गो तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के लालबाग चौकी के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस की गो तस्कर के साथ मुठभेड़ हुई है। पकड़े गए गो तस्कर के पास से एक तमंचा, चोरी की एक मोटरसाइकिल व गोकशी के अन्य उपकरण बरामद हुए हैं