लोनी: MLA नंदकिशोर गुर्जर ने पूर्व मंत्री संजीव बालियान की सुरक्षा वापस लिए जाने का किया विरोध, प्रमुख सचिव गृह को लिखा पत्र
Loni, Ghaziabad | Jan 18, 2025 गाजियाबाद की लोनी विधानसभा से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान की सुरक्षा वापस लिए जाने के विरोध में उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह को पत्र लिखा है। विधायक ने इस कदम को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का अपमान बताया है। गुर्जर ने कहा कि बालियान न केवल पश्चिम उत्तर प्रदेश बल्कि दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में भी बड़े नेता हैं।