कोईलवर: कोईलवर अस्पताल में लॉकेट चोरी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, ₹2500 बरामद
कोईलवर थाना क्षेत्र स्थित अस्पताल में लॉकेट चोरी के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने 2500 रुपये नकद बरामद किए हैं। कोईलवर थाना व्हाट्सएप ग्रुप से शनिवार की देर रात करीब 10:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपी कोईलवर सुरौंधा कॉलोनी निवासी बताये जा रहे है।