अशोक नगर: भीषण गर्मी: कलेक्टर का आदेश, पेयजल संकट की सूचना मिलते ही अधिकारी तुरंत व्यवस्था करें
अशोकनगर कलेक्टर साकेत मालवीय की अध्यक्षता में शुक्रवार को दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले में पेयजल की आपूर्ति एवं खाद वितरण की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री मालवीय द्वारा बैठक में ग्रीष्मकालीन पेयजल आपूर्ति की विस्तृत समीक्षा करते हुए पेयजल उपलब्धता, संभावित जल संकट वाले क्षेत्रों की पहचान करें