जलालाबाद: गांव कलेनापुर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से युवक का लटका मिला शव । पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
शाहजहांपुर के परौर क्षेत्र में गांव के कलेनापुर के पास पेड़ पर एक युवक का शव लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया है। कलेनापुर निवासी सहबाग (19) पुत्र उदयवीर का शव जगवीर के खेत में लगे बबूल के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला।सुचना पर भारी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। घटना से परिवार बालों का रो-रो कर बुरा हाल है