जलालाबाद: गांव जिराऊ में बिजली के करंट से मृत व्यक्ति के परिजनों से मिले तहसीलदार,उचित सहायता राशि दिलाने का दिया आश्वासन
शाहजहांपुर जनपद के तहसील जलालाबाद क्षेत्र गांव जिराऊ में 11000 वोल्टेज के टूटे तारों में उलझ कर ग्रामीण मोहित पुत्र ब्रह्मपाल की मौत हो गई थी.।जिसके अंतिम संस्कार में शामिल होते समय तहसीलदार पैगाम हैदर हल्का लेखपाल अजय कुमार एवं गंगा एक्सप्रेस में प्रभारी लेखपाल संदीप कुमार राजस्व टीम के साथ गांव जिराऊ पहुंचे।जहाँ उन्होंने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की।