जलालाबाद: रामताल रोड की एक सर्राफा की दुकान से सोने चांदी के आभूषण चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार भेजा जेल
शाहजहांपुर जनपद के नगर जलालाबाद की रामतला रोड पर सर्राफा व्यापारी गौरव भारद्वाज की दुकान पर भेष बदलकर सर्राफा की खरीददारी के बहाने चोरी करने वाली 02 शातिर महिला चोर क़ो गिरफ्तार किया गया हैँ। उनके पास से चोरी की सफेद धात की 02 पाजेब, पीली धातु लौग झाला बिक्री के बचे हुए 9000 रुपये की नगदी बरामद की गयी है