एक पैर से स्कूल जाने वाली बच्ची की पुकार सुन,डीएम पहुंचे घर, ट्राई साइकिल दी!
बलिया:एक पैर के सहारे स्कूल जाने वाली 7 साल की रागिनी की अपील डीएम ने सुनी। बुधवार को डीएम मंगला प्रसाद सिंह खुद बच्ची के घर पहुंचे और उसे 2 ट्राईसाइकिल दीं। रागिनी जब 6 महीने की थी, तभी एक्सीडेंट में उसका एक पैर खराब हो गया था। एक पैर से कूदते-कूदते स्कूल जाती रागिनी बीच में थककर कई जगह बैठ जाती है।
रागिनी ने कहा- DM अंकल ने मुझे किताबें, साइकिल और मिठाई दी है। अब मुझे और कुछ नहीं चाहिए। वहीं, DM ने कहा कि कल बच्ची ने बहुत भावुक अपील की थी। लड़की बहुत टैलेंटेड है और डॉक्टर बनना चाहती है। आगे भी उसकी मदद की जाएगी। मामला मनियर ब्लॉक का है।