बेगूसराय: स्वर्ण जयंती पुस्तकालय में दिनकर केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापना अभियान की शुरुआत, साझा मंच साझा प्रयास ने की पहल
जनसरोकारों का साझा मंच साझा प्रयास बेगूसराय के तत्वावधान में रविवार की दोपहर 03:00 बजे बेगूसराय शहर अवस्थित स्वर्ण जयंती पुस्तकालय परिसर में दिनकर केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापना अभियान का आगाज किया गया. इस अवसर पर विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी ने सड़क से संसद तक इस मुद्दे को उठाने की हामी भरी.