बेगूसराय: बलिया थाना पुलिस ने बाभनटोल ढाला के पास 13.87 लीटर शराब के साथ 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, SP ने दी जानकारी
बलिया थाना की पुलिस ने बाभन टोल ढाला के पास 13.87 लीटर विदेशी शराब के साथ 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी रविवार की शाम 5:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि बेगूसराय पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है. बिहार में शराबबंदी है बावजूद इसके कुछ लोग अवैध शराब के कारोबार में लगे हुए हैं.